GAYA :गया के इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए आरजेडी प्रत्याशी रौशन मांझी ने पर्चा भरा. वे अपने समर्थकों के साथ शहर के डीआरडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कागजी खानापूर्ति की और अपना पर्चा भरा. नामांकन करने के बाद जैसे ही वे कार्यालय से बाहर आए, समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.
RJD प्रत्याशी रौशन मांझी ने किया नामांकन
इस दौरान रौशन मांझी ने कहा कि हम इमामगंज में ही पढ़े-लिखे और बड़े हुए हैं. इमामगंज की जनता के सुख-दुख में हमेशा रहे हैं और क्षेत्र के लिए हम बेटा और भाई हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि वहां की जनता हमें अपना समर्थन देगी. अगर हमें मौका मिलता है तो क्षेत्र में विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी.
