बेरमो : बेरमो थाना के रामनगर में मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। एक कलियुगी चाचा ने अपनी ही 6 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

बेरमो महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा ने बताया कि 6 वर्षीय बच्ची को अकेला देख उसके चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश कर ही रहा था तभी वहां बच्ची की मां आ गई। बच्ची की मां को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

बच्ची की मां ने बेरमो महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में जिक्र है कि रिश्ते में चाचा राजा तांती ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार हो गया है।

आवेदन के आधार पर कांड संख्या 23/2021, धारा 376 एबी/511 और 10/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेरमो से पंकज की रिपोर्ट