रेशमिया का गाना सुन भीड़ बेकाबू : थावे महोत्सव में दिखा जलवा,पुलिस ने चटकाई लाठियां

Edited By:  |
reshmiya ka gana sun bheed bekabu reshmiya ka gana sun bheed bekabu

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां दो दिवसीय थावे महोत्सव के दौरान बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने गानों से समा बांध दिया। उनके एक से एक ब्लॉकबस्टर गाने सुनकर मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गयी। मंच की ओर बढ़ते भीड़ को पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। वहीँ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने दर्शकों पर लाठियां भी चटकाई हैं।

बताया जा रहा है कि थावे महोत्सव के दौरान जैसे ही हिमेश ने गाना शुरू किया तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। अपने फेवरेट सिंगर की एक झलक पाने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में जैसे ही हिमेश रेशमिया स्टेज पर चढ़े और लोगों से कहा नमस्कार, कैसे हैं आप। इसके साथ ही लोगों ने तालियों से हिमेश का स्वागत किया। हिमेश ने गाना आशिक बनाया के साथ ही आपने कार्यक्रम की शुरूआत की, इसके बाद तेरे बिन चैन न आए....जीवन अपना सारा सनम....समेत कई गाना गा कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

इसी बीच थावे महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह को मंच पर अपमान करने का मामला भी सामने आ रहा है। महोत्सव के पहले दिन मंच पर प्रियंका को पहले गाने से रोका गया। इसके बाद उसके हाथ से माइक छीन लिया गया। इस अपमान की वजह से प्रियंका मंच पर ही रोने लगी। इसके बाद उन्होंने मंच संचालक के हाथ से माइक छीनकर रोते हुए बोलीं- कलाकार की बेईज्जती नहीं होनी चाहिए। माई के दरबार में एक बेटी रो कर रही है। इसका इंसाफ करने के लिए थावे वाली मैया पर छोड़ती हूं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया।


Copy