RCP सिंह के समर्थन में उतरे कन्हैया : बोले- अकूत संपत्ति की बात बकवास, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
rcp singh ke samarthan me utre kanhaiya rcp singh ke samarthan me utre kanhaiya

पटना : अकूत सम्पति के मामले पर पूर्व जेडीयू अध्यक्ष RCP सिंह के समर्थन में उतरे शिक्षाविद कन्हैया सिंह। उन्होंने अकूत संपत्ति की बात को बकवास बताते हुए कहा कि RCP सिंह के बढ़ते कद को देखते हुए कुछ लोग विचलित हो रहे हैं। दिल्ली,मुंबई इत्यादि जगहों पर इनके नाम पर कहीं कोई संपत्ति है ही नहीं।

शिक्षाविद कन्हैया सिंह ने बताया है कि RCP सिंह पिछड़े और अतिपिछड़े के बड़े नेता बन गए हैं। इनकी पॉपुलैरिटी से घबरा कर उलजुलूल आरोप लगाया जा रहा है। इन्हे अध्यक्ष पद से हटाया गया कोई बात नहीं, बंगले से भी बेदखल किया गया फिर वो अपने गांव मुस्तफापुर में बैठा गए इससे भी कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है।

आपको बता दें कि रहुई प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राकेश मुखिया ने जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि नालंदा जिले के अस्थामा ब्लॉक में 40 बीघा इस्लामपुर ब्लॉक में 30 बीघा तथा राजगीर और बिहार ब्लॉक में भी इनके नाम या इनके परिवार के नाम पर जमीन वर्ष 2010 से 2022 के बीच खरीदी गई है जो कि मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस के विपरीत है और तो और इन्होंने इन सभी संपत्तियों का जिक्र 2016 के राज्यसभा चुनाव के वक्त भी अपने हलफनामे में दायर नहीं किया था।


Copy