राष्ट्रपति का झारखंड आगमन : जमशेदपुर में द्रौपदी मुर्मू का भव्य कार्यक्रम,जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में होंगी शामिल

Edited By:  |
rashtrapati ka jharkhand aagman rashtrapati ka jharkhand aagman

जमशेदपुर:माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहीं हैं. राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. सोनारी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी व्यवस्था है. द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम और पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित तमाम अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज स्थल का निरीक्षण किया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहां से सीधे मरीन ड्राइव होते हुए कदमा स्थित जगन्नाथ आध्यात्मिक व संस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट की भूमि पूजन में शामिल होंगी. एयरपोर्ट से कदमा एवं बारीडीह अवस्थित कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था, परिगमन मार्ग, कार्यक्रम स्थल की संरचना, आगंतुकों समेत सामान्य लोगों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आज 4000 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती रहेगी और 125 दंडाधिकारी मजूद रहेंगे.

मेडिकल कॉलेज मेंछात्रों से करेंगीसंवाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग 3 बजे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगी. छात्र-संवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोनारी एयरपोर्ट से सीधा रांची लौटेंगी. रांची एयरपोर्ट से शाम 4:45 बजे राष्ट्रपति जैसलमेर (राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं.

वरीय अधिकारियों ने ली तैयारी की जानकारी
कार्यक्रम के सूचारू एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संदर्भ में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रशासनिक एवं पुलिस की तैयारियों के बारे में आयुक्त कोल्हान प्रमंडल को अवगत कराया. सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग एवं बलों की तैनाती की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल संपन्न कराया गया है और प्रतिनियुक्त फोर्स और मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफ्रिंग कर सभी को उनकी जिम्मेवारियों के बारे में अवगत कराया गया. उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने को लेकर सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं और तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.