रांची : देश की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में आज देवघर से रांची आगमन हुआ. इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीया राष्ट्रपति का माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अभिनंदन एवं स्वागत किया.
एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा चौक पहुंच कर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की हैं. इसके बाद राष्ट्रपति अल्बर्ट एक्का चौक पर परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजभवन पहुंची. राजभवन में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे.
राष्ट्रपति आज शाम झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी. इसके लिए 4.40 बजे राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन करने के लिए रवाना होंगी. हाईकोर्ट के नये बिल्डिंग का उद्घाटन शाम 5 से 6 बजे के बीच निर्धारित है. कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीजे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सीएम हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे. यहां के बाद शाम 6.10 में राष्ट्रपति वापस लौटेंगी.राजभवन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी.
