Hindi News / मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन,महिला उद्यमियों ने लगाए कई स्टॉल

रांची में 'परंपरा' महोत्सव का आगाज : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन,महिला उद्यमियों ने लगाए कई स्टॉल

Edited By:  |
ranchi mein prampra mahotsav ka aagaz ranchi mein prampra mahotsav ka aagaz

रांची: मारवाड़ी भवन,हरमू रोड में मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से 2 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा 'परंपरा' महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा. कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरूवार को आयोजन का उद्घाटन किया. उप महापौर नीरज कुमार,विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया.

इस अवसर पर मंत्री और उप महापौर नीरज कुमार ने प्रदर्शनी स्टॉल का परिभ्रमण कर लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी भी ली. उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमियों ने कई स्टॉल लगाए हैं, यह एक महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है.

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक,धार्मिक और व्यापारिक तीनों क्षेत्रों में समाज हित में इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं. मुख्यतः महिलाओं के लिए छोटे-छोटे व्यवसायीकरण को प्रमोट करने, घरेलू चीजों के उत्पाद को इन आयोजन के द्वारा उपभोक्ताओ तक पहुंचा कर छोटे घरेलू उद्योग को बढ़ावा एवं एक पारंपरिक सांस्कृतिक कला को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं. इससे पूर्व मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया.

समिति के सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है.छोटे बड़े मिलाकर 90 स्टॉल इसमें लगाए गए हैं. घरेलू उत्पादन से लेकर अन्य व्यावसायिक उत्पादको की सामग्री की भी स्टालों पर उपलब्धता रहेगी.

साथ ही साथ महिला उद्यमियों की विशेष सहभागिता इसमें बनी हुई है.यह महिला उद्यमियों के लिए कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है. भगवान के श्रृंगार की वस्तुएं, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार वस्तुएं,घरों के सजावट की वस्तुएं ,छोटे बच्चों के लिए आकर्षक उपहार की चीजे, घरेलू उत्पादक की चीजे, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के विशेष परंपरागत खान-पान की चीजों की उपलब्धता सही मूल्य पर आपको उपलब्ध होगी.

कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस चार दिवसीय एक्जीबिशन में महिला उद्यमियों ने एक अच्छा प्रयास किया है. यहां एक अलग ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है. नई पीढ़ी को इन कार्यों से जोड़ने का सुलभ साधन है। मारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय है। यहां आ कर जो प्रेम मिला है, वह सराहनीय है.

सचिव विनोद जैन व प्रोजेक्ट चेयरमेन अरुण भरतिया ने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लज़ीज़ खाने-पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कई राज्यों से महिला उद्यमी का आगमन हुआ है. प्रदर्शनी में 1000 से भी ज्यादा उत्पादक की वैरायटी को रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से हर्बल आइटम,ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक मसाले, आर्टिफिशियल आभूषण, घरों के बंदरवार, जयपुरी बेडशीट,रजाई, कंफर्टर,डोर मेट, सोफा सेट, अहमदाबाद से कुर्ती,लेडीज सूट, ग्राउन इंडो वेस्टर्न, सिल्क साड़ी, लहंगा ,बैग सहित कई वेरायटी उपलब्ध है.

यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लज़ीज़ खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कई राज्यों से महिला उद्यमी का आगमन हुआ है. प्रदर्शनी में 1000 से भी ज्यादा उत्पादक की वैरायटी को रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से हर्बल आइटम,ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक मसाले, आर्टिफिशियल आभूषण, घरों के बंदरवार, जयपुरी बेडशीट,रजाई, कंफर्टर ,डोर मेट, सोफा सेट, अहमदाबाद से कुर्ती,लेडीज सूट, ग्राउन इंडो वेस्टर्न, सिल्क साड़ी, लहंगा ,बैग सहित कई वेरायटी उपलब्ध है.

मुख्य संयोजक विनिता सिंघानिया ने बताया कल आयोजन स्थल पर शाम 5 बजे से सावन सिंधारा का कार्यक्रम रखा गया है. जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. नीता सिंघानिया ने किया धन्यवाद समिति सचिव विनोद जैन ने दिया। आयोजन को सजाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शाहिद आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया, मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ का भरपूर योगदान रहा.