Hindi News / नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड-19 के तालाब सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

रांची : नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड-19 के तालाब सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड-19 स्थित करमटोली तालाब और पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तालाब, पार्क, साफ-सफाई, रोशनी, हरियाली और सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों को तालाब के सौंदर्यीकरण, बेहतर रखरखाव और पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए.अधिकारियों ने बताया कि करमटोली तालाब और उससे जुड़ा पार्क करीब 4.94 एकड़ सरकारी भूमि में फैला है.जहां साल भर सामाजिक,सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं.इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने नियमित सफ़ाई,बेहतर लाइटिंग,हरियाली बढ़ाने और तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू करने को कहा है.

पार्क स्थित धूमकुड़िया भवन को किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है. निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया है कि तालाब की सरकारी भूमि पर 19 परिवार अस्थायी मकान बनाकर रह रहे हैं. इनमें से 12 पात्र परिवारों को ईस्ट जेल रोड स्थित बिरसा आवास योजना के तहत स्थायी आवास आवंटित किया जा चुका है,लेकिन कई बार नोटिस और सार्वजनिक घोषणा के बावजूद उन्होंने अब तक वहां स्थानांतरण नहीं किया है.

वहीं,सात अन्य परिवारों को भी योजना में शामिल होकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका लाभ नहीं उठाया. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परिवारों को आवास आवंटित हो चुका है, उन्हें शीघ्र स्थानांतरित कराया जाए। इसके बाद सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए. हालांकि,कार्रवाई से पहले सभी संबंधित परिवारों को सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से अंतिम अवसर देने का भी निर्देश दिया गया.