Hindi News / झारखंड स्टोर के रुई गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

रामगढ़ : झारखंड स्टोर के रुई गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

Edited By:  |
ramgarh ramgarh

रामगढ़:जिले के भुरकुंडा बाजार मेन रोड स्थित झारखंड स्टोर के रुई गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस अगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.आग बुझाने के दौरान में एक शख्स का हाथ जल गया है.