Hindi News / लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार,छापेमारी टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

रामगढ़ पुलिस की सफलता : लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार,छापेमारी टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Edited By:  |
ramgadh police ki safalta ramgadh police ki safalta

रामगढ़: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हजारीबाग गिद्दी मिश्राइन मोढ़ा में गिद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिद्दी थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई की गई है.

पुलिस को टीपीसी के सक्रीय सदस्य दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया ग्राम मिश्राइन मोड़ा थाना गिद्दी के गांव में होने की सूचना मिली ती. इसी सूचना पर पुलिस ने टीपीसी के उग्रवादी को दबोच लिया.

उक्त सूचना के आलोक में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन द्वारा टीम का गठन किया गया. जिसमें थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, पु.अ.नि. रमेश चंद्र, दामू राम बोपाई, चंदन उरांव, प्रकाश महतो, सुनील कुमार पासवान ने छापेमारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिश्राइन मोड़ा गांव पहुंचे और वारंटी अभियुक्तों के घर विधिवत घेराबंदी किया. जिसके बाद टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे सशस्त्र बल ने खदेड़ कर पकड़ा लिया और गिद्दी थाना कांड बीएनएस आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया.