लोहरदगा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राज्यसभा सदस्य धीरज साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द ही होगा लोहरदगा में आगमन
लोहरदगा:- राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोहरदगा आने का न्यौता दिया। जिसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी सहमति दी है। हालांकि उनके कार्यक्रम को लेकर फिलहाल कोई समय तय नहीं हो सका है। परंतु राज्यसभा सदस्य ने जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोहरदगा आगमन को लेकर उम्मीद जताई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान राज्यसभा सदस्य ने लोहरदगा और झारखंड में कांग्रेस की स्थिति, संगठन की मजबूती, संगठन को धारदार बनाने,आने वाले समय में चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य के संगठन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य के साथ काफी देर तक अहम बिंदुओं पर चर्चा की है।
राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पार्टी को लोहरदगा और झारखंड में काफी मजबूती मिलेगी।