Hindi News / औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा और यात्री बस में जोरदार टक्कर, 20 से...

रफ्तार का कहर : औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा और यात्री बस में जोरदार टक्कर, 20 से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
rafataar ka kahar rafataar ka kahar

औरंगाबाद: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से हैजहां भीषण सड़क हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. तेज रफ्तार हाइवा और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर होने से हादसा हो गया. हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए.

बताया जा रहा है कि जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही मोड़ के पास अंबा-नबीनगर रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे,जो औरंगाबाद से अंबा होते हुए नबीनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सुही मोड़ के पास यह हादसा हुआ.

इस हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में अंकोड़ा गांव निवासी प्रमोद साव (80),अंजली कुमारी (20),बेबी कुमारी (18),अंशु कुमारी,सौरभ कुमार (40),मंजू देवी (40),निक्की देवी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.

इसके अलावा प्रिंस कुमार (18),नेहा कुमारी (18),शंकर पासवान (45),राजू कुमार (19),हिना परवीन (18) भी घायल बताए जा रहे हैं. अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत कुटुंबा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट—