रफ्तार का कहर : रामगढ़ में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल, रिम्स रेफर

Edited By:  |
rafataar ka kahar rafataar ka kahar

रामगढ़: बड़ी खबररामगढ़ से है जहां जिले के बासल थाना क्षेत्र के गेगदा फोर लेन पर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हुंडई क्रेटा कार रांची जाने के दौरान तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद बासल पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के सहारे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और घायल दो लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया है. वहीं पुलिस ने दुर्घटना में मरने वाले 2 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा है. घटना शुक्रवार की रात 12: 05 बजे की है. मृतक का नाम मनीष कुमार और भोला कुमार जो रांची का रहने वाला है और घायल मृत्युंजय और शुभम रांची के धुर्वा के रहने वाले हैं.

रामगढ़ से मुकेश की रिपोर्ट--