राबड़ी देवी के अपमान पर भड़क गए सुशील मोदी : कहा- उद्धव ठाकरे से बात करें लालू, 'मराठी राबड़ी देवी' पर मचा घमासान

Edited By:  |
Reported By:
rabadi devi ke apman par bhadk gye sushil modi rabadi devi ke apman par bhadk gye sushil modi

PATNA : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी बिहार के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अपमान पर भड़क गए हैं। उन्होंने इस मामले पर आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से हस्तक्षेप की अपील की है। दरअसल सुशील मोदी ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए ये सारी बातें कही है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे की पत्नी की तुलना राबड़ी देवी से की गई तो सियासत महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक गरमा गई है।

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र में भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रभारी ने यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को "मराठी राबड़ी देवी' कहा और इसे 'अपमान' या 'गाली' मान कर वहां की पुलिस ने कार्रवाई की, तो राजद को कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार से अपना विरोध प्रकट करना चाहिए। ठाकरे सरकार बताये कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री का नाम क्या कोई असंसदीय शब्द है?

सुशील मोदी ने आगे कहा कि भाजपा जानना चाहती है कि क्या महाराष्ट्र पुलिस राबड़ी देवी जी को ऐसी सम्मानित महिला नहीं मानती, जिससे किसी मराठी की तुलना की जा सके ? राबड़ी देवी का अपमान वह महाराष्ट्र पुलिस कर रही है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लीपापोती की और जिस पर 100 करोड़ रुपये महीने की अवैध वसूली के दाग लगे हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राबड़ी देवी से भाजपा के राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं और भले ही उन्होंने कभी बिहार के एक राज्यपाल के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया हो, लेकिन हमारी पार्टी सदा उनका सम्मान करती है। यदि हिम्मत है तो लालू प्रसाद इस मुद्दे पर सोनिया गाँधी या उद्धव ठाकरे से बात करें। राजद बेवजह भाजपा को निशाना बना रहा है।


Copy