लोहरदगा:- शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कलश यात्रा निकाली गई साथ ही घरों में आदिशक्ति की उपासना शुरू हो गई। इसके उपरांत विधिवत पूजा अर्चना कर कलश स्थापना किया गया। कलश स्थापना के बाद ही जय जय मां शेरावाली..., अंबे तू है जगदंबे काली... जैसे गीतों की धुन के बीच श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

पूजा पंडालों में शुरू हुई पूजा

गाजे बाजे के साथ उत्साहपूर्ण कलश यात्रा निकाली गई। जबकि सहोदरा के आदि शक्ति माता ठाकुर बाड़ी स्थान पर भी कलश स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्तों ने पावरगंज मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकल कर शहर का भ्रमण कर ठाकुर बॉडी मंदिर तक गए।ठाकुर बाड़ी मन्दिर परिसर में नवरात्र को लेकर रामायण पाठ किया जा रहा है।