रांची:-झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज युवा कांग्रेस मिलन सम्मेलन का आयोजन मोराबादी स्थित बैंक्वेट हॉल चिरौंदी में किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, AICC सचिव सह भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरु, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री बादल पत्रलेख, तथा झारखंड युवा कांग्रेस के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति रही।
कोंग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि निश्चित तौर पर यह आगामी चुनाव की तैयारी है। इसे लेकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
वही मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि जो कार्यकर्ता है उन्हें भी अपनी अहमियत पता चले। वहीं देवघर लोकसभा क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कोंग्रेस सभी क्षेत्र में मजबूत हुई है।
प्रदेश युवा कोंग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि मिलन समारोह का उद्देश्य सभी वर्तमान तथा पूर्व जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को परस्पर संवाद हेतु एक मंच पर लाना है।
वही कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है और लगातार इस तरीके के कार्यक्रम हो रहे है। एक तरफ रांची लोकसभा क्षेत्र के समन्वय समिति की बैठक हो रही है। वही युवा कांग्रेस का मिलन समारोह रखा गया है इससे पहले एनएसयूआई की बैठक हुई थी। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं।

