मुझसे प्यार करती हो ना जान ! : प्रेमिका ने किया इनकार तो प्रेमी ने चलाई गोली, हालत गंभीर

Edited By:  |
premika ki berukhi se tanj aakar shksh ne khud ko mar li goli premika ki berukhi se tanj aakar shksh ne khud ko mar li goli

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही फिल्मी स्टाइल में खुद के कनपटी में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी प्रेमिका को भगाने के इरादे से उसके घर पर पहुंचा था लेकिन प्रेमिका ने उसका साथ देने से साफ़ इंकार कर दिया जिसके बाद प्रेमी ने खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर ओपी का बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि आईटीसी से रिटायर्ड कर्मचारी गजेंद्र सिंह का इकलौता बेटा राजा सिंह का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से 5 साल से अफेयर चल रहा था। गुरुवार को राखी के दिन राजा ने अपनी बहन से घर में सुबह राखी बंधवाई और फिर बाइक स्टार्ट कर प्रेमिका के घर के सामने गाड़ी रोकी। प्रेमिका को दरवाजे के पास खड़े देख उसे इशारा किया कि चलो हम लोग यहां से चलते हैं। लेकिन प्रेमिका ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस पर प्रेमी राजा ने कमर से पिस्टल निकालकर प्रेमिका को दिखाया। इसके बाद अपनी कनपटी में रखकर खुद को ही गोली मार ली।


देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आननफानन में घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि गोली सिर में लगी है। युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए इसे पीएमसीएच रेफर दिया गया है। वहीं घायल शख्स की मां ने बताया कि मेरे बेटे का प्रेम प्रसंग पड़ोस के ही रहने वाली एक लड़की से चल रहा था। बुधवार की रात वह लड़की मेरे बेटे को घर से साथ चलने के लिए दबाव बना रही थी। मेरे बेटे ने कहा कि सुबह चलूंगा। सुबह जब वह घर से निकला तो वह अपने घर से नहीं निकली।

वहीं बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Copy