Hindi News / सीएससी प्रभारी पर डॉ.रजनी कुमार महाकुड़ पर हुई कार्रवाई

पोटका में ब्रेन मलेरिया से मौत मामला : सीएससी प्रभारी पर डॉ.रजनी कुमार महाकुड़ पर हुई कार्रवाई

Edited By:  |
potka mein brain maleriya se mout mamla potka mein brain maleriya se mout mamla

जमशेदपुर: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 5 लोगों की मौत मामले में पोटका सीएससी प्रभारी पर कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य विभाग नेडॉ.रजनी कुमार महाकुड़ को निलंबित कर दिए है.स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रजनी महाकुड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.उनकी जगह डॉ. सुकांत सीट को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को समीक्षा में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यो में गंभीर लापरवाही मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के आदेश और सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ.रजनी महाकुड़ को निलंबित करते हुए उन्हें क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय, दुमका में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

जांच रिपोर्ट में समय पर मलेरिया नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से नहीं चलाने,निगरानी एवं रोकथाम कार्यो में कमी सहित कई प्रशासनिक लापरवाहियों का उल्लेख किया गया है.विभाग ने स्पष्ट किया है कि ब्रेन मलेरिया से हुई बच्चों की मौत को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इधर, नए प्रभारी डॉ. सुकांत सीट को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. जिले में कुल 7 लोगों की अब तक मौत हो गई है.