GAYA : बिहार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा एक जाति विशेष के लोगों पर दिए गए बयान का विरोध लगातार जारी है. इसी क्रम में लोकप्रिय समता पार्टी ने भी उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है.

इसी क्रम में लोकप्रिय समता पार्टी के शांतिबाग स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद में एक खास कम्युनिटी भूमिहार समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं. चुनाव में कभी वोट पड़ता है, कभी नहीं पड़ता है, इसका ये मतलब नहीं कि आप उस खास समाज को टारगेट करना शुरू कर देंगे.

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर मचा सियासी बवाल, लोकप्रिय समता पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति, मंत्री पद से हटाने की मांग

अशोक चौधरी जहानाबाद लोकसभा चुनाव के प्रभारी भी थे, जब बहुत ज्यादा विरोध किसी उम्मीदवार को लेकर था तो उम्मीदवार के चयन में सावधानी बरतना चाहिए था. वहीं, लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा ने कहा कि हमलोग भूमिहार समाज से आते हैं, समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है. जदयू पार्टी में हजारों की संख्या में भूमिहार हैं. इस तरह के आपत्तिजनक टिप्पणी से पार्टी को भी नुकसान पहुंचेगा.

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर मचा सियासी बवाल, लोकप्रिय समता पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति, मंत्री पद से हटाने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि आप अपने मंत्री पर लगाम लगाते हुए अविलंब मंत्री पद से हटाएं. लोकप्रिय समता पार्टी अशोक चौधरी के विवादित बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करती है. अगर उन्हें मंत्री पास नहीं हटाया जाता है तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.