पाकुड़:- दहेज को लेकर विवाहित के साथ मारपीट करने का और अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहित ने विवाहित ने फिलहाल थाने में आवेदन दे दिया है।

महिला के तरफ से आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के एक लड़की की शादी12 फरवरी2023 को एक जावेद शेख कांटाटोला निवासी रांची के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के समय बताया गया था कि युवक इंजीनियर है जिसके बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसे धोखा देकर शादी किया गया है।

दहेज के नाम पर लगातारपांच लाखकी मांग की जा रही थी,नहीं देने पर मारपीट एवं अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दिया गया।विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे ससुर,पति, सास द्वारा लगातार धमकी दिया जा रहा था। मेरे परिजन को दहेज से संबंधित जानकारी नहीं देने पर लगातार मारपीट करे रहे थे।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।