गुमला: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से जहांआंजन मरवा रोड में पुलिस एनकाउंटर में 2 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया. नक्सली के पास से 315 बोर का एक रायफल भी बरामद हुआ है.

बताते चलें कि 2015-16 में नक्सली रंथु उराव के दस्ते में सक्रिय था. आज पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रंतु का दस्ता अंजन स्थित मारवा रोड जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. जिसके तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एक टीम का गठन किया. वहीं पुलिस को आता देख 2 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा. इसको देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और नक्सली को मार गिराया. वहीं नक्सली के पास से 315 बोर का एक रायफल भी बरामद हुआ है.