पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात : कई मामलों में था वांटेड, बिहार से बंगाल तक था खौफ

Edited By:  |
police ke hatthe chadha kukhyat police ke hatthe chadha kukhyat

जमुई : खबर है जमुई से जहां पुलिस ने एक कुख्यात को हथियार के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलाडीह करहरा निवासी भेलू यादव पिता दिनेश यादव के रूप में हुई है। इस अपराधी पर बिहार से लेकर बंगाल तक कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी भेलू यादव की गिरफ्तारी की गई है। लूट कांड की घटना को अंजाम देने के बाद यह अपराधी पुलिस से बचने के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भाग जाता था। फिर मामला ठंडा होते ही फिर से बंगाल से बिहार आकर फिर लूट की घटना को अंजाम देता था।

आगे उन्होंने बताया कि कुख्यात ने लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बम काली के समीप 8 मार्च 2022 को सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद दोबारा बम काली के समीप ही 18 मई 2022 को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। फिर 3 जून 2022 को कावर मोड़ के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद झाझा थाना क्षेत्र में 26 जून 2022 को नरगंजो के समीप भदवरिया जंगल में एक लोहा व्यवसाय से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। लूटपाट में संलिप्त अन्य अपराधी कर्मी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ कुख्यात अब पुलिस के हाथ आया है।


Copy