इंतजार हुआ खत्म : पीएम मोदी रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By:  |
Reported By:
PM Modi will flag off Ranchi Howrah Vande Bharat Express today PM Modi will flag off Ranchi Howrah Vande Bharat Express today

रांची:-झारखंड से पश्चिम बंगाल जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब उनकी यात्रा और आरामदेह होने वाली है। शताब्दी एक्सप्रेस के बाद अब देश की सबसे अत्याधुनिक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात यात्रियों को मिलने जा रही है।

रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12:30 बजे पर किया जाएगा। इसको लेकर रांची स्टेशन पर तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची स्टेशन प्लेटफार्म पर पंडाल बनाए गए हैं साथ ही एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं।

बता दे किया ट्रेन झारखंड की राजधानी रांची को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गुजरेगी हालांकि यह ट्रेन रांची से हावड़ा तक चलेगी बेहद आरामदेह इस ट्रेन में आठ कोच होंगे। ट्रेन 7 घंटे में रांची से हावड़ा की दूरी तय करेगी।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल,मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायकों को दिया गया है आमंत्रण। ट्रेन का सामान्य परिचालन 27 सितंबर से होगा। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन रांची हावड़ा बंदे भारत ट्रेन चलेगी। सुबह 5:15 बजे में खुलेगी मुरी, कोट शीला, पुरुलिया, चांडिल, टाटा खड़कपुर होते हुए पहुंचेगी हावड़ा। हावड़ा से दोपहर 3:45 बजे खुलेगी और रात 10:50 बजे पहुंचेगी रांची।