बोकारो:- बोकारो जिले के लोगों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से बने अंडरपास का उद्घाटन कर सौगात देने का काम किया है। इसका बोकारो रेलवे स्टेशन में विधिवत उद्घाटन बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय और रेलवे के अधिकारियों ने किया।
बोकारो इस्पात नगर और तालगाड़िया के बीच लोगों को रेलवे क्रॉसिंग रहने के कारण काफी परेशानी हो रही थी।
स्कूल के बच्चे और मरीजों को भी ट्रेन के काफी कम समय तक रुकना पड़ता था लेकिन अंदर पास बनने से डेढ़ लाख की आबादी कोई इसका लाभ मिलेगा।
