पिस्टल लेकर ऑपरेशन थिएटर में घुसे JDU विधायक : हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, जानें क्या है माजरा

Edited By:  |
Reported By:
pistal lekar hospital me ghuse jdu vidhayak gopal mandal pistal lekar hospital me ghuse jdu vidhayak gopal mandal

भागलपुर : खबर है भागलपुर से जहां जेडीयू विधायक हाथ में पिस्टल लेकर अचानक ही एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में घुस गए। दबंग अंदाज वाले यह विधायक कोई और नहीं बल्कि CM नीतीश के दुलरुआ विधायक गोपाल मंडल हैं। हालांकि इस दौरान विधायक जी यह भूल गए कि अस्पताल में इस तरह खुलेआम हथियार लेकर घूमना गैरकानूनी है।


मामला भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल का बताया जा रहा है जहां मंगलवार को जेडीयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हाथ में रिवाल्‍वर लिए अस्पताल पहुंचे तो उनको देखकर परिसर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल विधायक जी को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि ऐसी क्या वजह आ गई कि उन्हें रिवाल्‍वर हाथ में लेकर आना पड़ा तो उन्होंने जवाब दिया कि हाथ म लै के नै चलबै त भीतरी म लै के चलबै। इसका मतलब था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।

बताया क्यों लिया हाथ में रिवाल्वर

उन्होंने आगे बताया कि पैन्हैं चोर-बदमाश लगलो रहै छलै, आब राजनीतिक लोग लागलो छै, कि गोपाल मंडल एमपी नै बनै। जौने नेता नै चाहे छै कि हमैं एमपी नै बनियै वैं लागलो नी छै। यै लेली हाथों म रिवाल्वर रहतै तब नी जरा हिन्नै-हुन्नै होलै कि दैइये देबै। विधायक गोपाल मंडल का कहना था कि पहले उनके पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे कि जान ले लें। अब जब से एमपी बनने की तैयारी में हैं, राजनीतिज्ञ लोग लगे हुए हैं कि यह जिंदा रहेगा तो एमपी बन जाएगा।


ट्रेन में चड्डी बनियान में धूमते आए नजर

बता दें कि गोपाल मंडल कुर्ता झाड़ डांस शौक के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार उनका कुर्ता झाड़ डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गोपाल मंडल बार-बालाओं के साथ भी ठुमके लगाते नजर आए। तो कभी गोपाल मंडल अपने अजीबोगरीब हरकतों और विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। दो साल पहले वह पटना से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चड्डी बनियान में धूमते नजर आए थे। तब उनके एक सहयात्री ने इसपर सवाल उठाया था तो गोपाल मंडल मारपीट पर उतारू हो गए थे और जान से मारने की धमकी दी थी।


Copy