लातेहार: लातेहार जिला में रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है। ताजा मामला चंदवा थानाक्षेत्र के शहरी क्षेत्र की है। जहां देर रात्रि तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार कर फरार हो गया।
बता दें कि घायल व्यक्ति के सर में चोट लगने से उसका सर पूरी तरह से फट गया। इधर घटना के बाद आसपास के लोगों में अरफा तरफी का माहौल देखने को मिला।आसपास के लोगों के द्वारा व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हादसा इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं घायल व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ गई। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

