लोहरदगा:- 22जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.जिला परिषद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. लोहरदगा उपायुक्त डॉ.वाघमारे प्रसाद कृष्ण और लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए,औरलोगों ने अपनी अपनी बातें रखी.
विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्यों ने निर्धारित कार्यक्रम से अवगत कराया
वहीं विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्यों ने अपना निर्धारित कार्यक्रम से अवगत कराया. कुछ लोगों ने ड्राई डे घोषित करने की मांग की, लेकिन सहमति नहीं बनी. लोहरदगा के डीसी और एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है.जगह जगह सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.लोहरदगा जिला शांतिप्रिय जिला है, और उम्मीद है कि यहां के लोग एक बार फिर आपसी भाईचारा का मिसाल कायम करेंगे.भड़काऊ भाषण और गीत संगीत भी प्रतिबंधित है,उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव मनाएं.

