लोहरदगा:- गणतंत्र दिवस को लेकर लोहरदगा पुलिस हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो 26 जनवरी तक जारी रहेगा। एसपी हारिस बिन जमां ने सभी डीएसपी और थानेदारों को देर रात तक सड़क पर मौजूद रहने और वाहन चेकिंग अभियान में शामिल रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी धार्मिक और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।



रात में बढ़ाई गई गश्ती,CCTV से पूरे शहर की निगरानी

26जनवरी तक जारी रहेगा चेकिंग अभियान

एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि चेकिंग अभियान26जनवरी तक चलेगा। सभी डीएसपी और थानेदारों को देर रात तक सड़क पर मौजूद रहने और वाहन चेकिंग अभियान में शामिल रहने का निर्देश दिया गया है।


इसके अलावा, प्रतिदिन सुबह और शाम में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने, अभियान के पकड़े गए संदिग्ध को थाना लाकर सत्यापन करने, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझने वाले के खिलाफ प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।