पटना से दौड़ेगी 'वंदे भारत ट्रेन' : बिहार को मिली दो ट्रेनों की सौगात, जानिए किस रुट पर चलेगी

Edited By:  |
patna se daudgegi bande bharat train bihar ko mili do traino ki saugat patna se daudgegi bande bharat train bihar ko mili do traino ki saugat

PATNA :बिहार को दो-दो 'वंदे भारत ट्रेन' की सौगात मिली है। राजधानी पटना से भी 'वंदे भारत ट्रेन' दौड़ेगी। पटना से हावड़ा रूट पर एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा वाराणसी से गया के रास्ते हावड़ा के लिए भी एक वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। यह ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस से अधिक गति से चलेगी और इसमें कई तरह की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

बिहार में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए पटरियों को मजबूत बनाने की कवायद चल रही है। वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड अन्य ट्रेनों के मुकाबले कही ज्यादा होती है। इसके अनुकूल अवसरंचना की मजबूती के लिए रेलवे की ओर से विशेष फंड जारी किया गया है, ताकि ट्रेनों की गति को बढ़ाया जा सके। अभी पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रेनों की स्पीड अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे है। इसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 150 से 160 तक करने की तैयारी है।

रेलवे बोर्ड सूत्रों के मुताबिक स्वदेशी तकनीक से इन ट्रेनों के कोचों के निर्माण में तेजी आएगी। इसका विस्तार विभिन्न रूटों पर किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तेजस राजधानी जैसी ट्रेनों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील करने की तैयारी है। अभी तेजस राजधानी और अन्य ट्रेनों की बोगियां जर्मन तकनीक से बनी हैं, जिन्हें एलएचबी रैक कहा जाता है। वंदे भारत ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनी ट्रेन होंगी जिसकी बोगियों के उत्पादन में कम लागत आएगी। ऐसे में धीरे-धीरे ECR सहित अन्य जोन के स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि पूरे देश में अभी 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इनमें हावड़ा से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बिहार होकर गुजरती है। इसका कटिहार जिले के बारसोई स्टेशन पर स्टॉपेज है। सीमांचल के रेलयात्रियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है।


Copy