PATNA :बिहार के नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बीच अब राजधानी पटना में मेयर पद के चुनाव की दौड़ तेज हो गयी है। प्रत्याशियों का अलग-अलग और अनूठा-अनोखा अंदाज सामने आने लगा है। पटना में मेयर पद की प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा बिल्कुल ही अलग अंदाज में पटना की सड़कों पर निकल गयी हैं वोट मांगने ।

चुनाव आयोग ने दिया टमटम छाप, तो निकल पड़ी टांगा पर प्रचार करने

पटना के शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेयर पद की प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा टमटम पर सवार होकर निकल गयी वोट मांगने। दरअसल चुनाव आयोग की तरफ से ही इन्हें टमटम थमा दिया गया है। चौंकिए मत आयोग ने इन्हे टमटम छाप आवंटित किया है। ऐसे में टमटम की सवारी का एक अलग लुफ्त तो ले रही हैं प्रत्याशी महोदया साथ ही वोट भी मांग रही हैं।

चुनाव आयोग ने दिया टमटम छाप, तो निकल पड़ी टांगा पर प्रचार करने

कुसुम लता वर्मा लोगों से समर्थन मांग रही है। उनका सपना है कि पटना नगर निगम को सपनों से भी सुंदर बनाएंगी। जहां गंदगी का नामोनिशान नहीं होगा। अपना पटना सुंदर पटना होगा। ऐसे में इस उदेश्य के साथ लोगों के बीच उतर गयी हैं कुसुम लता वर्मा। उन्होनें दावा किया है कि उन्हें सभी जाति-धर्म के लोगों का समर्थन मिलेगा।