PATNA- पटना के गांधी मैदान(PATNA GANDHI MAIDAN) में लगभग 3 साल के बाद इस बार ऐतिहासिक पुस्तक मेले(BOOK FAIR) का आयोजन किया जा रहा है। अयोजकों ने बताया कि 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश और विदेश के प्रकाशक अपना—अपना स्टॉल लगाएंगे। इस साल मेले का थीम,'मोबाइल छोड़िए, किताब पढ़िए' रखा गया है।

आयोजकों ने बताया कि पुस्तक मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। कोलकाता (KOLKATA)से 150 से अधिक लोगों को बुलाया गया है कि ताकि समय पर सबकुछ बनकर तैयार हो जाए। इस आयोजन में हरेक दिन राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, लेखक, कवि और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वारा का नाम पाटलिपुत्र रखा गया है। मुख्य मंच का नाम बोधगया मंच है। प्रशासनिक भवन का नाम राजगृह प्रशासनिक भव है। सेमिनार हॉल का नाम नालंदा रखा गया है।

इस बार मेला परिसर में तीन प्रखंड होंगे। इनका नाम सीतामढ़ी(SITAMADHI), मधुबनी(MADHUBANI) और भागलपुर (BHAGALPUR) ब्लॉक रखा गया है। पटना पुस्तक मेले में साहित्यिक कार्यक्रम के साथ—साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए क्विज कांटेस्ट का आयोजन होगा। मेला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इसमें मधुमेह जांच, खून जांच, ओरल कैंसर और ईसीजी टेस्ट बिलकुल मुफ्त करवाया जाएगा।

पटना पुस्तक मेला में शब्द साक्षी, जनसंवाद और गुफ्तगू कार्याक्रम का आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK