तू-तू मैं-मैं के बाद पति ने पत्नी को मारी गोली : पारिवारिक कलह में घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
pariwarik kalah me pati ne patni ko mari goli pariwarik kalah me pati ne patni ko mari goli

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां परिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी पर ही गोलियां दाग दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग महिला के घर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में जमीन पर तड़पते देखा। इस दौरान ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आननफानन में घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव का बताया जा जहां आपसी कलह को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी प्रियंका देवी बुरी तरह से घायल हो गई। वही गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग महिला के घर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में जमीन पर गिरी पड़ी थी। गोली मारने वाला पति मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तारापुर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पड़े महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है।

वहीं घायल महिला के परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र मलिक यादव और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। वही रविवार को मलिक यादव कहीं बाहर से घर आया और पत्नी से खाना मांगा खाना खाने के दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद आवेश में आकर घर से पिस्तौल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। गोली पत्नी के पेट में जा लगी। जिससे की वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पति मलिक यादव हमेशा नशा में रहता था और पत्नी के साथ आए दिन मारपीट किया करता था। पुलिस ने घायल महिला के परिजन का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


Copy