पलामू में BJP ने खोला मोर्चा : अमर बाउरी के नेतृत्व में बिजली-पानी को लेकर प्रदर्शन, हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेवार
पलामू: भारतीय जनता पार्टी नेपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. प्रदेश महामंत्री सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने बिजली-पानी कीसमस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत काली मंदिर रेडमा चौक से की गई, जहां से सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने सांकेतिक रूप से घड़ा और हाथों में तख्तियां लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.
राज्य मेंशुद्ध पेयजल के लिए त्राहिमाम
लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गरीब जनता का न सिर्फ पानी बल्कि उनका खून भी चूस रही है.जिस तरह से पूरे राज्य में 80,000 से भी अधिक चापानल छोटी-छोटी खराबियों के कारण बंद पड़े हैं, उसे ठीक करवाने या उसे बदलवाने का कार्य हेमंत सोरेन की सरकार नहीं कर पा रही है. लोग आज शुद्ध पेयजल के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. शुरुआत की गर्मी में ही बिजली और पानी की समस्या से लोगों की जान तक जा रही है.
गर्भवती महिला की मौत पर उठे सवाल
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल में ही एक गर्भवती महिला की मौत बिजली नहीं होने के कारण डॉक्टर द्वारा टॉर्च से ऑपरेशन करने पर मां-नवजात दोनों की हो गई. ये सरकार की विपलताएं है. कुव्यवस्था के कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई. वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि झारखंड के बढ़बोले मंत्री सिर्फ अपनी बातों से सुर्खियों में रहते हैं, जबकि उनका काम हकीकत में धरातल पर उतरता नहीं देख रहा.
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
अमर कुमार बाउरी ने चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि यदि जल्द ही राज्य में बिजली और पानी की समस्या का निवारण राज्य सरकार नहीं करती है तो प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेगी. वहीं, सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अपना विरोध करते हुए उपायुक्त के गाड़ी के समक्ष मटका फोड़ा.
नल जल योजना पूरे राज्य में ठप
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुएडाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसियाने कहा कि पलामू जैसे शहर में बिजली और पानी न होने के कारण इसका असर न सिर्फ लोगों के आम जीवन पर पड़ रहा है बल्कि इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवा और अन्य कार्यों पर भी हो रहा है.उन्होंने बताया कि पलामू के लगभग सभी क्षेत्र में लगे हुए चापाकल और नल खराब पड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नल जल योजना पलामू सहित पूरे राज्य में ठप पड़ी हुई है. उन्होंने साफ तौर पर उपायुक्त के माध्यम से सरकार से मांग की है कि जल्द ही पलामू और पूरे राज्य में बिजली और पानी की समस्या को समाप्त करें अन्यथा जो आंदोलन आज उपायुक्त कार्यालय तक है अगली बार बृहद रूप से राज्य स्तर पर किया जाएगा.
बिजली न होने के कारण कई मरीजों की गई
प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम जनता के मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखने का काम कर रही है. बिजली और पानी की समस्या से आम जनता त्राहिमाम है और इसका सीधा असर सबसे अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ रहा है. आए दिन राज्य में बिजली न होने के कारण कई मरीजों की जान चली गयी. वहीं, छात्रों पर भी सीधे तौर पर उनकी पढ़ाई पर हो रहा है.
'झारखंड की सत्ता को जनता उखाड़ फेंकेगी'
सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने साफ तौर पर नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही सब समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिस तरह से बंगाल में आम जनता के विरोध का सामना तृणमूल कांग्रेस को करना पड़ा और उन्हें अपने सत्ता से हाथ धोना पड़ा, उसी तरह आने वाले चुनाव में भी झारखंड की जनता हेमंत सोरेन की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.
नेताओं नेएसडीएम को सौंपाज्ञापन
कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलामू के एसडीएम सुलोचना मीणा को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइंया, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइंया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र पांडेय एवं विजयानंद पाठक, जिला महामंत्री विजय ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.





