नक्सलियों ने पलामू के मनातू इलाके में पोस्टरबाजी किया है। पोस्टरबाजी कर उन्होंने ऐलान किया है कि नक्सली संगठन पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का पीएलजीए सप्ताह दो दिसंबर से शुरू हो गया है।

भाकपा माओवादी संगठन ने 2 से 8 दिसम्बर तक PLGA दिवस मनाने का किया ऐलान

नक्सली संगठन ने पीएलजीए सप्ताह आठ दिसंबर तक मनाने की घोषणा की है। इलाके में चिपकाए गए पोस्टर और बैनर में नक्सलियों ने पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का गुणगान किया है। नक्सली संगठन ने लोगों से इसमें शामिल होने की भी अपील की गई है।