NAWADA :नवादा में बेखौफ चोरों ने तांडव मचा रखा है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नवादा में बेखौफ चोरों ने एक रात में तीन लोगों की आजीविका का साधन रही गुमटियों का ताला तोड़ दिया।

नवादा में बेखौफ चोरों का तांडव

बेखौफ चोरों ने तीन गुमटियों का ताला तोड़कर करीब 20 हजार नकद सहित हजारों रुपये का गुमटी में रखें सामान साफ कर दिया। जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। चोरी की वारदात रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। तीनों गुमटियां आसपास ही स्थित है।

तीन गुमटियों के टूटे ताले, हजारों रुपये के सामान की चोरी, दहशत में व्यापारी

तीन गुमटियों के टूटे ताले

सती स्थान निवासी दुकानदार भीम सिंह का पुरानी बस स्टैंड में उनकी गुमटीनुमा दुकान है। दुकान से नगदी लगभग 500 रुपये के अलावे अन्य सामान गायब था। वहीं, दुर्गा चौधरी और राजेश प्रसाद के दुकानों के ताले टूटे हुए थे। चोर हजारों रुपये नकदी और सामान को समेट कर ले गए हैं।

एक ही रात में तीन गुमटियों का ताला टूटने से बाजार वासियों की नींद हराम हो गई है। घटना के बाबत पीड़ितों द्वारा रजौली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।