पटना : इंडियन रेलवे के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रेल घटना उड़ीसा के बालासोर जिले से सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में 3 ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर मिल रही है। वहीँ बताया जा रहा है कि हादसे में बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के एक मजूदर की भी दर्दनाक मौत हो गई है जबकि उसके 8 साथी घायल बताये जा रहे हैं।
अपडेट जारी
