'NDA में नहीं है कोई नाराजगी' : चिराग पासवान के सवाल पर नित्यानंद राय का दो टूक जवाब, कहा : बिहार में बख्शे नहीं जाएंगे माफिया

Edited By:  |
Reported By:
 Nityanand Rai's blunt answer to the question of Chirag Paswan's displeasure  Nityanand Rai's blunt answer to the question of Chirag Paswan's displeasure

PATNA :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी गोटी सेट करने में जुट गयी है। बीजेपी ने चुनावी अखाड़े में उतरने से पहले ही अपनी कमर कस ली है। इस बीच पटना पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि धर्म आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार

इसके साथ ही नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं भ्रष्टाचार करने वाले लोग परिवारवाद पर भरोसा करते हैं। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। महागठबंधन के सभी घटक दल अधर्म के पथ पर चलने वाले लोग हैं।

'NDA में नहीं है कोई नाराजगी'

वहीं, लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान की NDA से नाराजगी के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सब एकसाथ और एकजुट हैं। सीट शेयरिंग के मामले पर केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आपसभी को पता चल जाएगा।

'बिहार में बख्शे नहीं जाएंगे माफिया'

वहीं, लालू प्रसाद के बेहद करीबी सुभाष यादव की गिरफ्तारी पर नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में बालू माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Copy