जेडीयू के मिलन समारोह में जमकर गरजे ललन, कहा नीतीश ने बीमारू राज्य को बनाया हठ्ठा कट्ठा प्रदेश। लालू परिवार पर साधा निशाना ,कहा जो लोग शराब बेच रहे हैं या उनके लोग धंधा में लगे है वही कर रहे है शराब बंदी का विरोध।

बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश आज रविवार को अपने समर्थको के साथ जेडीयू की सदस्यता ली. राजधानी पटना के एस के मेमोरियल हाल में आयोजित इस मिलन समारोह में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लालू परिवार पर गरजे ही नही जमकर बरसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की.

शुभानंद मुकेश को जेडीयू में शामिल कराने के बाद ललन ने स्व सदानंद सिंह से अपने व्यक्तिगत रिश्ते का खुलासा करते हुए कई राज भी खोले, ललन ने स्व सदानंद सिंह से 1974 से संबंध होने का दावा करते हुए कहा कि 1985 के विधान सभा चुनाव में जब कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था तो सदानंद के आग्रह पर स्व कर्पूरी ठाकुर ने एक कमजोर उ्मीदवार को उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था.

इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. ललन ने दावा किया कि पति पत्नी के 15 वर्षो के कार्यकाल में बिहार को बीमारू राज्य बना दिया गया . शराबबंदी कांनून पर भी ललन ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाये . ललन ने दावा किया कि जो लोग या तो शराब बेच रहे है या उनके लोग अवैध धंधा में लगे है वही शराबबंदी कानून का विरोध कर रहे है.ललन ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले दिनो सीवान में शराब के धंधे में पकड़ाये लोग उनका चेला है जिनके साथ वो फोटो खिचवाते है. ललन ने कहा कि धंधेबाज के साथ रहियेगा तो फंसियेगा नही.

वही ललन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की . ललन ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षो के कार्यकाल में बिहार को बीमारू प्रदेश से हट्ठा कट्ठा प्रदेश बना दिया है.इस अवसर पर ललन ने नीति आयोग को भी निशाने पर लिया और कहा कि नीति आयोग का मापदंड सही नही है. वह बिहार की तुलना देश के विकसित राज्यो गुजरात , महाऱाष्ट्र कर्नाटक के विकास से करता है . जबकि इन राज्यो की आधारभूत संरचना पहले से मजबूत है.

अगर नीति आयोग बिहार की तुलना 2005 से 2020 के बीच करे तो बिहार पूरे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा.ललन ने बिहार के 4 जिलो को शिक्षा के क्षेत्र में टाप पर आने पर नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने असाधारण काम किया है जिसके परिणाम स्वरूप इंटर में अब छात्र एवं छात्राओं की संख्या बराबर हो गयी है. पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरिंयो में 35 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही 10 लाख जीविका समूह का गठन कर नीतिश ने कीर्तिमान स्थापित किया है.

ललन ने कृषि के क्षेत्र में नीतीश के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि किसानो की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिजली की कीमत जहां कम कर दी वही कृषि रोड मैप बनाया जिसके चलते राज्य को तीन - तीन बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. ललन ने एलान किया कि अब 25 जिलो के किसानो को प्रति एकड़ 11500 रूपये जैविक खेती के लिये दिये जायेगें.

इस अवसर पर राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युगद्रष्टा बतलाते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम लोग उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं.इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन एवं सूजना जनसंपर्क मंत्री संजय झा , ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार , खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह , ग्रमीण कार्यमंत्री जयंत कुमार उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह , मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार समेत अनेक नेता मौजूद थे.

शुभानंद को जद यू में शामिल कर नीतीश ने जहां कांग्रेस के बहाने महागठबंधन को गहरा झटका दिया है वही लव कुश समीकरण को और पुख्ता किया है.

अशोक मिश्रा.कशिश न्यूज