निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को HC से बड़ी राहत : ATC क्लीयरेंस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 के खिलाफ दर्ज FIR किया निरस्त

Edited By:  |
Reported By:
nishikant dube aur manoj tiwari ko hc se badi rahat nishikant dube aur manoj tiwari ko hc se badi rahat

रांची : देवघर एयरपोर्ट पर ATS से क्लीयरेंस लेकर शाम में फ़्लाइट टेकऑफ़ करवाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश से सभी को राहत मिली है.


दरअसल निशिकांत दुबे के ख़िलाफ़2सितम्बर2022को देवघर ज़िला प्रशासन के द्वारा कुंडा थाना में प्राथमिकीदर्ज कराई गई थी. शिकायत में कहा गया कि निशिकांत दुबे समेत कई अन्य लोगों ने एटीसी के अंदर घुसकर दबाव बनाया कि उन्हें जल्दी क्लीयरेंस दिया जाय. जिसके बाद इन्हें एटीसी क्लीयरेंस मिल गया. इधर अदालत में उनके अधिवक्ता ने दलील पेश करते हुए कहा कि दर्ज प्राथमिकी विधि सम्मत नहीं है.

एयरपोर्ट से संबंधित मामले आईपीसी के बजाय एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत दर्ज कराई जाती है. वहीं सूर्यास्त के आधे घंटे बाद भी उड़ान भरा जा सकता है. ऐसे में अदालत ने उनकी दलीलें मानी और सांसद निशिकांत एवं अन्य के पक्ष में फैसला सुनाया.


Copy