निकाय चुनाव में जंग : प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर,बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Edited By:  |
nikay chunaw mein jung nikay chunaw mein jung

बोकारो: झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों का प्रतिष्ठा दांव पर है. इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आज चास नगर निगम में मेयर पद के बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. लोगों से वोट की भी अपील की.

चास के मगध बैंक्विट हॉल में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को महामंत्री अरुण सिंह ने संबोधित किया. पार्टी समर्थित उम्मीदवार अविनाश कुमार को जीत दिलाने के लिए घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मंत्र को पहुंचाने की बात की. इस बूथ में पार्टी प्रत्याशी की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ईवीएम से चुनाव नहीं कराकर बैलेट से चुनाव करवा रही है. सरकार की मंशा चुनाव को प्रभावित करना है ताकि उनके समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके.

अरुण सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ ता जा रहा है. अपराध को रोकने और सरकार को आईना दिखाने के लिए हमारे समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के काम को आगे बढ़ाने के लिए निगम में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को जिताकर संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने कहा किहम लोगों का मंत्र विकास है और विकास ही हमारा उद्देश्य है.