निकाय चुनाव : बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने किया मतदान,बोले-हर नागरिक का वोट करना महत्वपूर्ण

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

बेरमो:कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.जय मंगल सिंह नेढोरी स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र पर उनके साथ उनकी पत्नी और मां भी मौजूद रहीं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने मतदान करने के बाद क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का वोट करना बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं,ढोरी क्षेत्र के मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी है.