Hindi News / मेयर प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान,पत्नी ने क्षेत्र के लोगों को दिलाया...

निकाय चुनाव : मेयर प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान,पत्नी ने क्षेत्र के लोगों को दिलाया भरोसा

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

बोकारो: नगर निगम चुनाव का मतदान 23 फरवरी को होना है. ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार की पत्नी संजू देवी ने मोर्चा संभाल लिया है.संजू देवी लगातार विभिन्न वार्डों में जाकर अपने पति के पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं. आज उन्होंने तारानगर, बंसीडीह और फेरी मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना.

संजू देवी ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं हुआ है और सभी वार्डों में मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि जब बुनियादी समस्याएं ही दूर नहीं हो सकी तो विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने दावा किया है कि महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. संजू देवी ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता एक बार बिनोद कुमार को मौका देती है तो वे ऐसा काम करेंगे कि किसी को शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि बिनोद कुमार लगातार जनता की सेवा करते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.