Hindi News / खगड़िया में मनरेगा PO और लेखपाल 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई : खगड़िया में मनरेगा PO और लेखपाल 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Edited By:  |
nigrani vibhagh ki badi karwai nigrani vibhagh ki badi karwai

खगड़िया: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा PO और लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.45 हजार घूस लेते अपने कार्यालय से पकड़े गए हैं.वेंडर को पेमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी. मामलाखगड़िया के अलौली प्रखंड का है.मनरेगा PO और लेखपाल को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग नेमनरेगा PO रमन जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम को 45 हजार घूस लेते दबोचा है.दोनों एक वेंडर को पेमेंट कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. लिहाजा परिवादी विपिन कुमार पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी. जिसके सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने आज अलौली प्रखंड कार्यालय में रेड मारा,जहां से मनरेगा PO और लेखापाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.