Hindi News / सिवान में खुला KFC का नया आउटलेट, अब शहर में मिलेगा दुनिया के...

Siwan News : सिवान में खुला KFC का नया आउटलेट, अब शहर में मिलेगा दुनिया के मशहूर फ्राइड चिकन का स्वाद

Edited By:  |
New KFC outlet opens in Siwan; the city can now enjoy the taste of the world-famous fried chicken. New KFC outlet opens in Siwan; the city can now enjoy the taste of the world-famous fried chicken.

सीवान। जिले मे फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां KFC के नवीन आउटलेट का भव्य उद्घाटन हुआ। यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है। बुधवार को इसका उद्घाटन DDC अमिताभ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदर SDM आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सीवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग KFC के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही एक पारिवारिक माहौल में KFC के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

KFC के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि KFC अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है। एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।