GAYA :गया के इमामगंज विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी जीत इमामगंज विधानसभा की जनता की जीत है. यह जनता के विश्वास की जीत है.
उन्होंने कहा कि इसके लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं. आने वाले समय में जो कुछ थोड़ा बहुत काम बच गया है, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे. सरकार की योजनाओं का लाभ इमामगंज की जनता को मिले, ऐसा हमारा प्रयास होगा.
उन्होंने कहा कि सिर्फ इमामगंज ही नहीं बल्कि बेलागंज में भी एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है. इसके लिए हम जनता का आभार प्रकट करते हैं.

