खबर आ रही है गोपालगंज से जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला बरौली के नेवरी भूतिया टोला का है।

जानकारी मिल रही है कि मृतका की शादी महज 6 महीना पहले ही बरौली निवासी धनंजय कुमार महतो से हुई थी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी।

पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद नवविवाहिता अपने गले में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी से लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।