नालंदा : G-20 सम्मलेन में पटना पहुंचे सभी डेलीगेट ने शनिवार को नालंदा खंडहर का परिभ्रमण किया। इस दौरान ही डेलीगेट में शामिल एक शख्स नालंदा खंडहर में अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन- फानन में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें हार्ट पंप दिया जिससे उनकी जान बची।
बताया जाता है कि डॉक्टर संतोष कुमार पूर्व से हार्ट के रोगी रहे हैं बावजूद उन्होंने नालंदा खंडहर में बने स्तूप के ऊपर चढ़ गये औरअधिक गर्मी रहने के कारण वेहोश होकर गिर गए। जिन्हे चिकित्सक द्वारा सुई दिया गया और हार्ट को पम्प करने के बाद उन्हें होश आया। डेलीगेट का नाम प्रो एस मेहरोत्रा है। ये मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल यूके में रहते हैं।
