सिमडेगा-झारखंड में जगंली हाथियों का उत्पाद लगातार जारी है और इस वजह से काफी जान-माल का नुकशान हो रहा है.

इस बार सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिला है। एडेगा पंचायत के अंतर्गत चेलीटोली में झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी जमके उत्पात मचाया है। चेली टोली गांव में हाथी के हमले से लक्ष्मण मांझी नामक व्यक्ति की मौत हो भी गई।इसके साथ ही कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है लोग रतजगा करके समय गुजार रहें हैं.

सिमडेगा में जंगली हाथियों ने फिर से ग्रामीणों को कुचला ,डर से रतजगा कर रही है PUBLIC

गौरतलब है कि इसस पहले भी राज्य के कई जिलों में हाथियों का उत्पाद देखने को मिला है जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई घरों समेत अन्य समानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है.