'मोदी जी हमें भारत आना है' : नाइजीरिया में फंसे बिहार-यूपी के 150 मजदूर, 9 माह से नहीं मिला वेतन

Edited By:  |
Reported By:
naijiriya me fanse up bihar ke 150 log, video bana laga rhe guhar naijiriya me fanse up bihar ke 150 log, video bana laga rhe guhar

गोपालगंज : नाइजीरिया कमाने गए गोपालगंज के 11 समेत बिहार-यूपी और झारखंड के 150 मजदूर फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर केंद्र सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। सभी ने डैगोट रिफाइनरी केमी टेक कंपनी पर उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इन मजदूरों का पासपोर्ट भी जप्त कर रखा है। जिससे चाह कर भी इंडिया नहीं लौट पा रहे हैं।

नाइजीरिया में फंसे लोगों में गोपालगंज के जगीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र प्रसाद, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली आदि शामिल हैं। सीवान के ब्यास यादव व मुन्ना कुमार शामिल हैं। इनके अलावा बिहार के बेगुसराय, मधुबनी, मोतीहारी जिले के शामिल हैं। झारखंड के पलामू, गढ़वा जिला के लोग फंसे हैं.जबकि यूपी के देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती, गाजीपुर व आंध्र प्रदेश के भी कुछ मजदूर नाइजीरिया की कंपनी में फंसे हैं।

वहीं, सभी के परिजनों ने गोपालगंज के सांसद और डीएम से मिलकर फंसे हुए लोगों को नाइजीरिया से वतन बुलाने के लिए गुहार लगायी है। सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर फंसे हुए मजदूरों को भारत लाने के लिए अपील की भी है।


Copy