छपरा : खबर है छपरा से जहां मुजफ्फरपुर-छपरा हाईवे पर NH-722 किनारे एक पीपल के पेड़ से शव लटका देख इलाके में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।
मामला छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 का है जहां पीपल के पेड़ से लटका एक 48 बर्षीय ब्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। देखते ही देखते पेड़ से लटके शव को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार लिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक साइकिल, चपल, प्लास्टिक की रस्सी बरामद किया है।
वहीँ घटनास्थल पर मौजूद भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जाँच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
